बीपी लो होने की वजह क्या होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:20

ये कोई भी इंसान को किसी भी कारण से हो सकते हैं जैसे शरीर में पानी की कमी, दवाई का असर, सर्जरी या गंभीर चोट, आनुवंशिक या जेनेटिक, स्ट्रेस लेना, ड्रग्स का सेवन, खान पान की बुरी आदतें, ज्यादा समय तक भूखा रहना या अनियमित खान पान आदि।

लो ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारण – Low Blood Pressure Causes

डायबिटीज और थायराइड जैसी बीमारियां, गर्भावस्था और कुछ प्रकार की दवाओं के कारण ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. कई बार ऐसा भी होता है, जब ब्लड प्रेशर कम होने का कारण पता नहीं चलता. कुछ स्थितियों या बीमारियों में ब्लड प्रेशर लंबे वक्त तक कम रह सकता है, इसका इलाज न होने पर यह खतरनाक हो सकता है –

गर्भावस्था में मां और उसके गर्भ में बढ़ते भ्रूण दोनों को ज्यादा रक्त की जरूरत के कारण ऐसा होता है.
चोट लगने पर जब बड़ी मात्रा में खून बह जाए.
दिल के दौरे या हार्ट वाल्व में गड़बड़ी के कारण खून के बहाव में कमी हो जाती है.
कभी-कभी डीहाइड्रेशन की वजह से कमजोरी और शॉक की स्थिति होती है.
एनाफिलेक्टिक शॉक – यह एलर्जी की प्रतिक्रिया का एक गंभीर रूप है.
खून से जुड़ा कोई संक्रमण.
डायबिटीज और थायरॉयड जैसे एंडोक्राइन रोग.
हृदय रोग के इलाज से जुड़ी दवाएं, मूत्रवर्धक, ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट्स और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दवाओं के कारण भी ब्लड प्रेशर कम हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info